पीलीभीत, अप्रैल 12 -- लगातार हुई बारिश के चलते धनाराघाट पुल से जुड़े संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने के कारण पिछले दिनों से बाधित वाहनों का आवागमन शनिवार को फिर से शुरू हो गया। जलभराव के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था और कोई वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान पुल के पास और संपर्क मार्ग पर पानी भर गया था, जिससे छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन, बाजार और जरूरी कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। इस बीच घाट मुंशी बबलू मांझी ने पहल करते हुए पंपिंग सेट की व्यवस्था कराई और लगातार प्रयास कर मार्ग पर भरे पानी की निकासी कराई। कई दिनों की मशक्कत के बाद पानी हटाया गया, जिसके बाद रास्ता दोबारा चालू हो सका। अब आवागमन बहाल होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.