वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, संवादद। बीएचयू के अटल इंक्यूबेशन सेंटर और वाधवानी फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार से दो दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों, नवोदित स्टार्टअप संस्थापकों और युवाओं को कौशल और व्यावसायिक समझ प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विचार निर्माण, बिजनेस मॉडल कैनवास, बाजार सत्यापन, वित्तीय नियोजन और निवेशकों के सामने प्रभावी पिचिंग करने जैसे महत्वपूर्ण गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रो. पीवी राजीव, डॉ. प्रवीण सिंह राणा, पीजे श्यजू और ज्योति राना के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में कार्यक्रम को संचालित किया गया। वाधवानी फाउंडेशन के वैश्विक स्तर पर प्रमाणित पाठ्यक्रम पर आधारित इस प्रशिक्षण में वास्तविक दुनिया के केस स्टडीज और मेंटरशिप के माध्यम से स्टार्टअप ब्लूप्रिंट तैयार करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.