शुरू में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए सम्राट सरकार का फरमान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 27 -- बिहार में सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से होगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय गान होगा और फिर निर्धारित कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत से किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने इस संबंध में रविवार को सभी विभागीय प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया है। निर्देश में सभी सरकारी कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में इनके गायन के लिए क्रम के निर्धारण की भी जानकारी दी गई है। सभी शैक्षणिक संस्थाओं का आरंभ राष्ट्रीय गीत के गायन से करने और उसके बाद राष्ट्र गान के गायन का निर्देश दिया है। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन निर्धारित कार्य के अनुसार किया जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.