नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नशा मुक्त समाज अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए। तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने उनसे नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।एसओ नयाल ने कहा कि नशा अक्सर जिज्ञासा या शौक के रूप में शुरू होता है, जो धीरे-धीरे लत में बदल जाता है। ऐसे में शुरुआत से ही इससे दूरी बनाना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को किसी भी प्रकार के दबाव में आकर नशा न करने और न कहना सीखने पर जोर दिया। साथ ही खेल, योग, व्यायाम और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में समय लगाने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी दी यह भी पढ़ें- दुगालखोला में बंजर खेतों से नष्ट की भांग यह भी पढ़ें- मुंगेर: एसडीपीओ समेत पुलिस पदाधिकार...