शुरुआती स्तन कैंसर की पहचान की जानकारी
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- ईसीसी के बायोफिजिक्स केंद्र की ओर से स्टार्टअप संवाद के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। डीजी रक्षक स्टार्टअप की सीईओ डॉ. दीपिका सिंह ने विद्यार्थियों को स्तन कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने तापीय चित्रण आधारित मोबाइल उपकरण विकसित किया है, जिससे कैंसर संक्रमित हिस्से का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा कीं और स्टार्टअप के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक पाठक, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, डॉ. अंकिता कुशवाहा, डॉ. सत्यम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.