शुरुआती दो छंद ठीक, बाकी लड़ाने-भिड़ाने वाले; वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेता के बयान से गरमाई सियासत
बीकानेर, अगस्त 17 -- बीकानेर में वंदे मातरम् के गायन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के एक बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मेघवाल ने वंदे मातरम् के पूरे वाचन को लेकर कहा कि इसके शुरुआती दो छंद ठीक हैं, जबकि बाकी दो छंद लोगों को लड़ाने-भिड़ाने वाले हैं। इसी वजह से पूरा वाचन नहीं किया गया। मदन गोपाल मेघवाल का यह बयान सामने आने के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस को घेरा। भाजपा की ओर से पोस्ट कर कहा गया कि कांग्रेस की असलियत सामने आ गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक के नेता वंदे मातरम् के विरोधी हैं। भाजपा ने अपने पोस्ट में मदन गोपाल मेघवाल के बयान का हवाला देते हुए लिखा- "वंदे मातरम् का शुरुआती हिस्सा छोड़कर बाकी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.