शुरुआती जांच में क्षतिग्रस्त मिली हरपुर रजवाहा नहर की पुलिया
कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। निज संवाददाता कोटवा-घुघली मार्ग पर कोटवा चौराहे के पश्चिम स्थित हरपुर रजवाहा नहर पर बनी पुलिया में होल होने की जानकारी के बाद सिंचाई विभाग ने पुलिया का स्थलीय निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिया को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया है। दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 2 जून को 'पुलिया में होल से बढ़ा हादसे का खतरा' के शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिया की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिया के ढांचे क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि के बाद विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं। दुर्घटना की संभावना को देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.