मथुरा, अगस्त 11 -- वृंदावन और टप्पल में प्लॉट दिलाने के नाम पर शुभ लाभ डेवलपर्स द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी कंपनी पर जमीन के दस्तावेज न दिखाने और पीड़ित से 13 लाख 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंप कार्रवाई करने और रकम वापसी की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर जैंत पुलिस डायरेक्टर व प्रतिनिधि पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ​कवि नगर, गाजियाबाद निवासी विकास अरोड़ा ने रिपोर्ट में कहा है कि सितंबर 2023 में शुभ- लाभ डेवलपर्स के प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया था। उसने वृंदावन में राधा कृष्ण धाम और टप्पल में राधा कृष्ण वाटिका परियोजना में सरकारी स्वीकृतियां होने का दावा किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 2.35 करोड़ ठगे इसके झांसे में आकर पीड़ित ने दोनों ...