शुभ संयोगों से युक्त होगी इस वर्ष की चार सोमवारी
धनबाद, जुलाई 29 -- भगवान शिव की आराधना का पावन महीना श्रावण मास गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष सावन का महीना विशेष रूप से शुभ संयोगों से परिपूर्ण माना जा रहा है। पूरे सावन में चार सोमवारी पड़ रही हैं और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चारों सोमवार किसी न किसी विशेष योग से युक्त हैं। इनमें सबसे खास तीसरी सोमवारी (17 अगस्त) होगी, जब 23 वर्षों बाद नाग पंचमी और सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वहीं दूसरी सोमवारी पर सोम प्रदोष व्रत का संयोग श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रावण मास 28 अगस्त को समाप्त होगा। वेदाचार्य पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, बिल्वपत्र, धतूरा, आक और गंगाजल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस वर्ष सावन की चारों सोमवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.