हाजीपुर, अप्रैल 21 -- शादी विवाह पर डाला दौरा लेने के लिए कारीगरों की करनी पड़ रही चिरौड़ी, शुभ सामान के दाम नहीं बल्कि लेते हैं बख्शीश, महादलित कारीगरों के दरवाजे पर पहुंच रही एक से एक लक्जरी गाड़ियां महुआ,एक संवाददाता। लग्न की तेजी के साथ इस समय डाला दउरा की मांग काफी बढ़ गई है। जिसके कारण महादलित कारीगरों के पास इस समय एक से एक लक्जरी गाड़ियां उनके यहां पहुंच रही है और लोग शुभ सामान लेने के लिए उनकी चिरौड़ी करते हैं। सोमवार को तो तेज लग्न के कारण डाला दउरा बनाने वाले कारीगरों के पास लोगों की कतारे लगी रही। शुभ शादी के मौके पर दूल्हे के साथ बारात में जाने के लिए डाला दउरा का होना जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- शादी-सीजन की शुरुआत से शहर में बढ़ी रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़ खासकर यह डाला दउरा दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार उनके जीजा, बहन या मौ...