धनबाद, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ योग में पड़े इस पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के खड़ेश्वरी मंदिर, सर्वेश्वरी आश्रम, शक्ति मंदिर, भुईंफोड़ मंदिर सहित अन्य देवालयों में विशेष पूजन और अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर अक्षय पुण्य की कामना की। कई स्थानों पर हवन, भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कई जगह भगवान परशुराम जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मंदिरों और सामाजिक संगठनों ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को याद किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.