अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा सप्तमी के बाद गंगा जी का महत्वपूर्ण पर्व गंगा दशहरा है। इस बार गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास जुड़ रहा है। साथ ही गंगा दशहरा पर शुभ योग भी पड़ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक जो गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करता है उसके 10 तरह के गंभीर पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा सोमवार के दिन पड़ रहा है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, इसलिए इस दिन शिव पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन हस्त नक्षत्र और रव...