बरेली, मई 24 -- हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा सप्तमी के बाद गंगा जी का महत्वपूर्ण पर्व गंगा दशहरा है। इस बार गंगा दशहरा 25 मई सोमवार को मनाया जाएगा। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास जुड़ रहा है। साथ ही गंगा दशहरा पर शुभ योग भी पड़ रहे हैं। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इस बार गंगा दशहरा सोमवार के दिन पड़ रहा है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन हस्त नक्षत्र और रवि योग और व्यतिपात योग बन रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, बन रहे शुभ योग, गंगा में लगेगी आस्था की डुबकी ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस महत्वपूर्ण स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू ...