बलिया, फरवरी 19 -- रसड़ा। कस्बा के चंद्रशेखर आजाद नगर, वार्ड नंबर 8 हनुमान नगर स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्री पंचमुखी हनुमत मूर्ति की स्थापना 28 फरवरी दिन शनिवार को शुभ मुहूर्त में विधि विधान से सम्पन्न होगा। यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री के सानिध्य और काशी के विद्वान ब्राम्हणों द्वारा तीन दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम संचालित होगा। श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति रसड़ा के संयोजक सुरेश चंद ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ 26 फरवरी गुरुवार को सुबह नौ बजे से नगर में जल-कलश यात्रा व मूर्ति भ्रमण होगा। मंदिर में श्री पंचमुखी हनुमान जी, श्रीराम राम-लक्ष्मण-जानकी, मां दुर्गा, भगवान शिवलिंग-नन्दी समेत श्री लक्ष्मीनारायण व राधेकृष्ण के विग्रह की स्थापना के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य सम्पन्न होगा। 28 फरवरी को अपरान्ह से विशाल भण्डार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.