सोनभद्र, मार्च 3 -- म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। निर्धारित शुभ समय पर गांव के गहवां निवासी विजय यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से होलिका की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और बच्चों की लंबी आयु की कामना की। होलिका दहन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां और उपले अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए। जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा वातावरण होली है के जयघोष से गूंज उठा। इससे पूर्व सोमवार रात से ही कस्बे में होली का रंग चढ़ गया था। ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और झांझ की थाप पर देर रात तक फाग गीतों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.