सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बताए गए शुभ मुहूर्त दो मार्च की शाम 06.35 से 12.50 बजे तक मोहल्लों और गांवों में परंपरागत विधि-विधान के साथ होलिका पूजन और दहन किया जाएगा। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की भक्ति और आस्था की विजय के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। लोग होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अग्निशमन विभाग भी सतर्क रहेगा। नगर के विभिन्न स्थानों पर होलिका सजाई जा चुकी है। चार मार्च को सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की श...