मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन के साथ गुरुवार को चैत्र नवरात्र शुरू हुआ। शहर के चकदह , गंगासागर काली मंदिर एवं सूड़ी स्कूल परिसर में चैत्र नवरात्र पूजा हो रही है। सुबह में शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पंडितों ने कलश स्थापना किया। इससे पूर्व शहर में गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश स्थापन के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की गई । वसंत नवरात्र आरम्भ होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लोग आस्था, पवित्रता और संयमता को अपनाकर भगवती के विशेष पूजा पाठ में लगे रहे। मधुबनी काली मंदिर परिसर स्थित मां श्यामा चैती दुर्गा भवन में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों से विशेष पूजा पाठ किया जा रहा है। व्यवस्थापक सह पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश साह ने बताया कि इस बार अन्य वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.