बदायूं, मार्च 7 -- बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल में बालाचार्य अभिनंदन सागर महाराज का मंगल प्रवचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ जेपी जैन बाल निकेतन स्कूल में महाराज की आहार चर्या से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहार संपन्न कराए। प्रवचन के दौरान अभिनंदन सागर महाराज ने कहा कि जैन संत बहती नदी के समान होते हैं, जो मार्ग में आने वाले सभी जीवों को बिना भेदभाव धर्म लाभ और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। प्रवचन के पश्चात महाराज का उझानी की ओर मंगल विहार हुआ। इस अवसर पर प्रशांत जैन, सतीश चंद्र जैन, प्रीत कुमार जैन, सम्यक जैन, भोला जैन, अजीत कुमार जैन, अनिल कुमार सोनी, मृगांक कुमार जैन, विशाल कुमार जैन, वाशु जैन और सौम्या जैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.