शुभेंदु के पीए की हत्या में सेलकर्मी की बाइक के नंबर का इस्तेमाल
धनबाद, मई 10 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच की आंच झारखंड तक पहुंच गई है। वारदात में इस्तेमाल बाइक के नंबर ने पुलिस की तफ्तीश को चासनाला स्थित सेलकर्मी के घर तक पहुंचा दिया। घंटों पूछताछ के बाद फर्जी नंबर प्लेट का मामला निकला। बताते चलें कि बीते छह मई की रात साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के दोहारिया में बाइक और कार सवार अपराधियों ने चंद्रनाथ रथ की कार घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमले में चंद्रनाथ की मौत हो गई, जबकि उनके चालक को भी गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने अपराधियों की बाइक डब्ल्यूबी 44डी-1990 जब्त की। जब बाइक के नंबर की जांच की गई तो बाइक आसनसोल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.