नई दिल्ली, मई 23 -- Top 10 News Today: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने ममता बनर्जी की एक और निशानी को मिटा दिया है। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता बनर्जी सरकार के समय में लगे एक फुटबॉल स्टैच्यू को फिलहाल हटा दिया गया है। दूसरी तरफ चीन की एक कोयला खदान में भयानक विस्फोट हुआ है।इस घटना में अभी तक 82 लोगों के मारे जाने की खबर है। चीनी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ.शुभेंदु अधिकारी सरकार ने ममता बनर्जी की निशानी मिटाई पश्चिम बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी को उखाड़ देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने अब उनकी निशानियों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगे फुटबॉल स्टैच्यू को हट...