नई दिल्ली, मई 5 -- बंगाल की सिटिंग सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में चारों खाने चित कर दिया है। इस बार शुभेंदु अधिकारी टीएमसी के गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर में सेंध लगाने में कामयाब हो गए हैं, जबकि 2021 के चुनाव में नंदीग्राम का किला ढहा दिया था। एक तरह से सुवेंदु ने सिटिंग सीएम को फिर से हराकर 'इतिहास को दोहराया' है।शुभेंदु ने ममता को कितने वोटों से हराया? सोमवार 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, तो सारी स्थिति साफ हो गई। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में 73,917 वोट हासिल किए, जबकि ममता बनर्जी 58,812 वोटों पर सिमट गईं। इस तरह भाजपा नेता ने 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि शुरुआत में ममता बनर्जी ने बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनती हुई, रुझान ब...