शुभेंदु अधिकारी ने बदल दिया सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम, हो गया 'गोपाल मुखर्जी रोड'; क्यों छिड़ा विवाद
नई दिल्ली, जून 22 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के 'सुहरावर्दी एवेन्यू' का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड करने का आदेश दे दिया है। शुभेंदु अधिकारी के इस फैसले को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गलत व्यक्ति का टारगेट किया गया है। यह 'बंगाल के कसाई' कहे जाने वाले हुसैन सुहरावर्दी के नाम पर सड़क नहीं थी, बल्कि एक शिक्षाविद् और विद्वान हसन सुहरावर्दी के नाम पर थी। टीएमसी से जुड़े एक नेता ने कहा कि अगर नाम बदलना ही था तो किसी और के नाम पर इसका नाम रखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि दंगे के जिम्मेदार एक शख्स की जगह अब दूसरे दंगाई का नाम रख दिया गया है। बता दें कि हुसैन सुहरावर्दी को बंगाल में 1946 में हुए दंगों का जिम्मेदार माना जाता है। उस समय वह बंगाल के प्रीमियर थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.