कोलकाता, मई 9 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने याद किया कि किस तरह 100 साल की वैचारिक यात्रा और लंबे संघर्ष के बाद यह संभव हो पाया है। शाह ने 2015 में भाजपा का खाता खुलने से 2026 में 207 सीटों तक पहुंचने के सफर को आनंददायक बताया, लेकिन कहा कि इसका रास्ता बेहद कष्टदायक रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 321 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई तब जाकर यह दिन आया है। भाजपा की जीत की खास बातें गिनाते हुए उन्होंने शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की तो एक अन्य नवनिर्वाचित विधायक के लिए ताली भी बजवाई। अमित शाह ने औसग्राम विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचीं कलिता माझी का अपने भाषण में विशेष तौर पर जिक्र किया। कभी दूसरों के घरों मे...