रांची, मई 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने बधाई दी है। इससे झारखंड भाजपा में भी हर्ष व्याप्त है। यहां के वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभेंदु अधिकारी को इस नए और ऐतिहासिक दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामना दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण घोषणा गृहमंत्री अमित शाह तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। यह अवसर देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। यह भी पढ़ें- वो 9 जिले कौन-कौन? जहां ममता दीदी की पार्टी का खाता भी न खुल पाया; अमित शाह ने तंज कस बताया पूरी उम्मीद है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रव...