रांची, मई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन व मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। शनिवार को झारखंड भाजपा के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है। यह भी पढ़ें- शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह...