जमशेदपुर, मई 10 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया अध्याय जुड़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा सरकार के गठन के बाद देशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा-एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली से राज्य विकास, निवेश, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा。 यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP के पहले CM की ताजपोशी ...