अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के हत्यारे को बंगाल पुलिस में दबोच लिया है। रविवार की देर रात इसी प्रोफाइल मर्डर केस के हत्या में शामिल एक युवक को बंगाल पुलिस ने राम नगरी अयोध्या में दबोचा है। बताया जाता है कि कोलकाता पुलिस के इनपुट के आधार पर लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहे बलिया निवासी कि युवक को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार के पास पकड़ लिया। बताया जाता है कि कोलकाता पुलिस ने दो अन्य युवकों बिहार के बक्सर जिले से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए उन दोनों युवकों के द्वारा मिले इनपुट्स के आधार पर ही लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहे इस संदिग्ध युवक को कोलकाता पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शामिल शूटर अयोध...