अयोध्या, मई 11 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार देर रात राम नगरी अयोध्या में छापेमारी कर मुख्य शूटर को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह निजी वाहन से भागने की फिराक में था।हाईवे पर घेराबंदी कर दबोचा गया शूटर पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस को इनपुट मिला था कि हत्या में शामिल एक संदिग्ध शूटर लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहा है। इस सटीक सूचना के आधार पर बंगाल पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार के पास नेशनल हाईवे पर घेराबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध की प्राइवेट कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों ...