पटना, मई 12 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने बक्सर से दो और अयोध्या से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस ने टोल प्लाजा पर किए गए डिजिटल भुगतान की जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया। मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बक्सर से जबकि बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। तीनों को उत्तरी 24 परगना की अदालत में पेश करने के बाद 13 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को पुलिस ने बक्सर के पीसी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। दोनों पर हत्या में इस्तेमाल वाहन को झारखंड से बंगाल तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में कम से कम आठ लोग थे। हमलावरों ने रथ को निशाना बनाने स...