नई दिल्ली, मई 19 -- सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक और आरोपी विनय राय को मंगलवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विनय राय को वाराणसी में पुलिस लाइन के पास दबोचा गया। सीबीआई टीम ने उसे वाराणसी कोर्ट में पेश किया और 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे अपने साथ लेकर चली गई। उत्तर प्रदेश से अब तक 3 गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में इससे पहले सोमवार को एक आरोपी बलिया निवासी राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से पकड़ा था। आरोपी राजकुमार परिवार के साथ हरिद्वार से वापस आ रहा था। सीबीआई ने उसे मुजफ्फरनगर स्थ...