सुनेत्रा चौधरी, जून 10 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस टूटने लगी है। पहले विधानसभा में 60 से ज्यादा विधायकों ने बगावत की और अब 20 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है। एक नई लिस्ट सामने आई है, जिसमें यूसुफ पठान, सायोनी घोष सरीखे नेता बागी वाली लिस्ट में दिख रहे हैं। इस बीच, महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की एक तरह से 'तारीफ' की और कहा कि बागियों को उन्हीं की तरह पार्टी छोड़नी चाहिए। उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि मैं शुभेंदु का सम्मान करती हूं, उनके साथ मेरे बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। हालांकि, जब से उन्होंने पार्टी छोड़ी, तब से उनसे मेरा कोई संपर्क नहीं रहा।सवाल- सुष्मिता देव के पार्टी से इस्तीफा देने पर पहला रिएक्शन? जवाब- लोग आजाद हैं। यह एक आज...