हजारीबाग, सितम्बर 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के छात्र शुभारंभ सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ भूगोल विभाग और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। शुभारंभ सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग को भी उन्होंने अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया। उनके पिता अमरेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि वह शुरू से मेधावी रहा है। विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शुभारंभ सिंह को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...