मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ मैच में फिरोजाबाद ने मैनपुरी को 19 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैनपुरी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोजाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज साहिल मिश्रा ने नाबाद 55, योगेश कुमार 34 व आदर्श मिश्रा ने 29 रन की पारी खेली। मैनपुरी के आशीष यादव ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। अमित यादव ने 42, आदर्श चौहान ने 25 व मनीष यादव ने 19 रन की पारी खेली। फिरोजाबाद के हिमांशू पाठक ने 4 व निखिल यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए। इससे पूर्व मुख...