धनबाद, अप्रैल 13 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। रविवार को उसरी वॉटर फॉल गिरिडीह घूमने गए विद्यापतिनगर, गोविंदपुर के 27 वर्षीय युवक शुभाजीत सिन्हा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सोमवार को शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार कर उठे। शुभाजीत कुछ मित्रों के साथ स्कूटी से पिकनिक मनाने गए थे। वॉटर फॉल से शाम में घर लौटने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के पास स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी थी। जिससे शुभाजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उस पर सवार वनकाली रोड, गोविंदपुर निवासी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह भी पढ़ें- कार की ठोकर से गोविन्दपुर के स्कूटी सवार की मौत, एक घायल गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर शुभाजीत का शव गोविंदपुर लाया गया। मृतक धनबाद रोड स्थित डी फॉरेस्ट रेस्टोरेंट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.