नई दिल्ली, जनवरी 25 -- भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में अपनी यात्रा और रहने के दौरान स्पेस प्रोग्राम में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन सैन्य सम्मान, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर यह ऐलान किया गया है। शुभांशु ने 26 जून, 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिंग होने के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचकर इतिहास रच दिया था। वह स्पेस स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए। हालांकि, अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीयों में वह राकेश शर्मा के बाद दूसरे हैं, जो 41 साल पहले अंतरिक्ष में गए थे। शुक्ला के अलावा, गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक, ग्रुप कैप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.