लखनऊ, जनवरी 25 -- भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र दिए जाने की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी पर परिवार ही नहीं, शहर के लोग भी गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। रविवार को गैलेंट्री अवार्ड और सर्विस मेडल की केन्द्र सरकार की ओर से घोषणा की गई। इसके तुरंत बाद शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और छोटी बहन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परंपरा के अनुसार, अशोक चक्र जैसे उच्च पुरस्कार प्राप्तकर्ता गणतंत्र दिवस परेड में विशेष रूप से सम्मानित किए जाते हैं। जैसे परेड की शुरुआत में उनको आगे रखा जाता है। यह सम्मान उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए है। इससे पहले राकेश शर्मा को भी अंतरिक्ष यात्रा के लिए अशोक चक्र मिला था। शहर के त्रिवेणी नगर निवासी पिता शंभु दयाल शुक्ला ने फोन पर बताया कि पूरा परिवार हर्षित है। लगातार नाते-रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.