लखनऊ, अगस्त 26 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने अंतरिक्ष में देश का परचम लहराने वाले शुभांशु शुक्ला के सम्मान में 29 अगस्त को सदन की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें शहर की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। पार्षद अपने इलाकों की समस्याओं पर बात करेंगे। अधिकारियों को उनकी बात का जवाब भी देना होगा। सदन में शुभांशु शुक्ला के माता-पिता को सम्मानित करने का प्रस्ताव है। महापौर ने बताया कि उन्होंने सदन की सामान्य बैठक स्थगित कर दी है। इसलिए किसी एजेण्डे पर बात नहीं होगी। यह सदन शुभांशु शुक्ला के नाम समर्पित रहेगा। समस्याओं पर ही बात होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.