धनबाद, अप्रैल 20 -- शुभम हत्याकांड के तीसरे दिन रविवार की दोपहर लगभग एक बजे रांची से आई चार सदस्यीय फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की टीम ने सोनारडीह में घटनास्थल की जांच की। टीम ने घर के अंदर कमरे में पड़े खून के निशान तथा संभावित अपराधियों के फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए। घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की। करीब आधे घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद टीम लौट गई। माना जा रहा है कि फोंरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है। टीम में सहायक निदेशक आशीष कुमार वर्मा, सहायक वैज्ञानिक पुनीत चक्रवर्ती व कमलेश कुमार व एक अन्य सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- शुभम मर्डर में छह पर केस, एसआईटी कर रही जांच परिजनों को गुस्सा: फॉरेसिंक टीम के दो दिन बाद पहुंचने पर शुभम के परिजनों में आक्रोश देखा गया। शुभम के भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.