धनबाद, अप्रैल 22 -- सोनारडीह में हुए शुभम यादव हत्याकांड के मामले में गठित एसआईटी की टीम द्वारा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस के द्वारा दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिसे राजगंज थाना में रखा गया है। संदिग्ध से एसआईटी की टीम में शामिल डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस के द्वारा काफी गोपनियता बरती जा रही है। बताया जाता है कि एफएसएल की जांच व मोबाइल लोकेशन के आधार में पुलिस संदिग्धों को उठाया है और अहम जानकारी इकट्ठा कर रही है। यह भी पढ़ें- 250 जवानों ने 200 ठिकानों पर मारा छापा, हजारीबाग में 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार इस संबंध में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, अपराधियों को गिरफ्तार...