लखनऊ, मार्च 14 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता।शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा में झूलेलाल महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान झूलेलाल की आरती पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुखी कन्हैया लाल चंदवानी, संतोष हिरवानी, नवीन केवल रामानी, रितेश मेघानी, रितेश मोटवानी, सुनील साडेजा और महिलाओं ने आरती कर भगवान झूलेलाल का पूजन किया। बाद में ढोल, नगाड़े पर डांडिया, नृत्य भी किया। प्रसाद वितरण कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...