शुभम रस्तोगी मेमोरियल ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
मेरठ, जून 18 -- शुभम रस्तोगी मेमोरियल सोसाइटी फॉर नीडी के तत्वावधान में भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के नेतृत्व में 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर के प्रति शहर के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का परिणाम यह रहा कि दिन भर चले इस शिविर में कुल 285 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित यह रक्त जरूरतमंदों के जीवन रक्षण में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के संयोजक कमल दत्त शर्मा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई उम्मीद बनकर आता है। सोसाइटी की अध्यक्ष डा.पल्लवी रस्तोगी ने भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.