धनबाद, अप्रैल 19 -- मधुबन थाना क्षेत्र के सोनारडीह कोयरीडीह निवासी शुभम कुमार उर्फ शुभम यादव की हत्या मामले में दो हमलावर सहित छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक के छोटे भाई बीरू यादव के फर्द बयान के आधार पर मधुबन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को टीम में रखा गया है। एसएसपी ने बताया कि जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बीरू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे उसका बड़ा भाई शुभम कुमार घर पर था। यह भी पढ़ें- कुख्यात शुभम यादव को गोलियों से किया छलनी, धनबाद में घर में घुसकर मारी गोली; मौत इसी बीच दो हमलावरों ने घर में घुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.