रांची, जनवरी 9 -- रांची। विधानसभा मैदान में चल रहे स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए। क्वार्टर फाइनल मैच में शुभम ब्रदर्स ने माउंटेन ड्यू कोकर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेले गए मैच में माउंटेन ड्यू कोकर ने पेनल्टी शूटआउट में बिरसा क्लब दलादिली को पराजित किया था। इस अवसर पर अजीत उरांव, कृष्णा महतो, कल्पना भगत, प्रदीप तिर्की, आनंद तांबा, रोहित तिर्की आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.