हल्द्वानी, मार्च 30 -- रामनगर। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की संस्तुति पर शुभम उत्तम को नैनीताल ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वाल्मीकि समाज के हितों और पर्यावरण मित्रों के कल्याण के लिए समर्पित शुभम की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसे अनुसूचित समाज को एकजुट करने वाला कदम बताया। भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...