लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शुक्रवार को खूब वायरल हुआ। इसमें आरोपी शुभम जायसवाल खुद को निर्दोष बता रहा है। उसने फेंसेडिल सिरप की शीशी और एक पोस्टर दिखाते हुए उसका जिक्र किया। कहा कि उसने अपनी कम्पनी के जरिए इसकी सप्लाई की है। अगर किसी और ने उसका गलत इस्तेमाल किया तो इसमें उसका क्या दोष है। उसने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सम्बोधित करते हुए कहा है कि वह सिरप की सप्लाई को लेकर कुछ गलत बयान न दे। जो सच है वही कहें। शुभम ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग भी की है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.