प्रयागराज, मार्च 13 -- सोरों/ प्रतापपुर, हिन्दुस्तान टीम। सरायममरेज थानाक्षेत्र के भदारी गांव में गुरुवार रात फांसी लगाकर 17 वर्षीय शुभम ने जान दे दी थी। आत्महत्या के दूसरे दिन मामले में नया खुलासा हुआ है। इकलौते बेटे की मौत के बाद शुभम के पिता ने गांव के तीन युवकों पर मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और पुलिस पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। डीसीपी गंगानगर ने एसीपी हंडिया को जांच का निर्देश दिया है।भदारी गांव निवासी बिंदू शेखर के पुत्र शुभम ने गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से थोड़ी दूर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता बिंदू शेखर का आरोप है कि दस मार्च की शाम सरायममरेज बाजार में गांव के आंशु द्विवेदी, आकाश द्विवेदी व आशीष द्विवेदी ने मारपीट की थी...