वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कफ सिरप की तस्करी के सरगना प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के साथ ही उसे अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। दुबई या फिर अन्य किसी भी देश में वहां की पुलिस उसे पकड़ सकेगी। साथ ही अब वह दुबई से दूसरे देश में भाग नहीं सकेगा। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में 19 नवंबर को बरामद दो करोड़ रुपये की कफ सिरप के मामले में शुभम जायसवाल समेत कई अन्य आरोपी हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। केवल सरगना शुभम जायसवाल ही फरार होकर दुबई में बैठा है। शुभम को गिरफ्तार कर वापस लाने के क्रम में कमिश्नरेट पुलिस ने सीबीआई के सहयोग से गुरुवार को इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.