वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़ीं चार महिला शराब अनुज्ञापियों की कंपोजिट दुकानें शनिवार रात सीज कर दी गईं। कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों रिपोर्ट दर्ज कर पांच अनुज्ञापियों को गिरफ्तार किया था। उनके ऊपर कफ सिरप तस्करी में हवाला कारोबार का काला धन 'सफेद' करने आरोप है। सरगना शुभम जायसवाल ने अपनी पत्नी वैशाली के नाम से शराब की दुकान का लाइसेंस लिया था। नवापुरा (दारानगर) की राधिका जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, भारद्वाजी टोला (राजघाट) की ऊषा देवी, कायस्थ टोला (राजघाट) की रेखा देवी और बबिता सिंह अनुज्ञापी थीं। डीसीपी (काशी जोन) गौरव बंसवाल के पत्र पर डीएम ने ऊषा देवी, शिवांगी, राधिका जायसवाल और बबिता सिंह का शराब की दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला और एसीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.