धनबाद, जून 26 -- धनबाद। बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95वीं रैंक प्राप्त करने वाले चिरागोड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी के शुभम कुमार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सम्मानित किया। पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर शुभकामनाएं प्रकट कीं। विधायक ने कहा कि कठोर परिश्रम, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के कारण शुभम कुमार को सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...