वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल के खास लोगों में से एक गायघाट निवासी राहुल यादव को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। आठ घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ में राहुल यादव ने कई राज उगले। कई दस्तावेज बरामद कराए। राहुल यादव का श्री बालाजी मेडिकल फर्म थी। इसके जरिये वह शुभम के साथ कफ सिरप की तस्करी में शामिल था। राहुल ने अपनी फर्म से संबंधित ई-वे बिल, जीएसटी इनवाइस आदि आरोपी विशाल मल्होत्रा को दिया था। विशाल का घर भी गायघाट में है। वह फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से रिमांड पर लेकर विशाल के घर से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। साथ ही पूछताछ में अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने राहुल को शाम को जिला जेल में दाखिल करा दिया। राहुल यादव बीते 12 जनवरी को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.